MP EDUCATION GYAN

LightBlog

ads

Sunday, 19 February 2023

MPTAAS Portal पर छात्रवृत्ति हेतु प्रोफाइल पंजीकरण - जनजातीय कार्य विभाग द्वारा छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए ‘छात्रवृत्ति प्रोफाइल पंजीकरण’ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी

February 19, 2023 0

 

Beneficiary Profile Registration for Scholarship
Hitgrahi Profile Panjikaran

Scholarship Profile Registration For SC/ST Students on MPTAAS Portal

कक्षा 9 वी से 12 वी के अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु MPTAAS पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन अनिवार्य 

जनजातीय कार्य  विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए  ‘हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण’ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  की जानकारी 

    जनजातीय कार्य  विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए  ‘छात्रवृत्ति हेतु प्रोफाइल पंजीकरण’ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  की जानकारी 

    जनजातीय कार्य (ST)/ अनुसूचित जाति कल्याण (SC) विभाग, मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं में, नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से लाभ प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम समस्त हितग्राहियों (मध्यप्रदेश के समस्त अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अनुसूचित जाति (SC) नागरिक एवं अन्य पात्र लाभार्थी) को स्वयं का प्रोफाइल पंजीकरण करना होगा। 

    यदि आप जनजातीय कार्य (ST)/ अनुसूचित जाति कल्याण (SC) विभाग, मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो नये सॉफ्टवेयर के अंतर्गत ऑनलाइन ‘हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण’के माध्यम  से ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है. हम आशा करते हैं MP Education Gyan  की यह जानकारी आपके लिए useful रहेगी। आप जानकारी को Share जरूर किजिए।

    User Manual for SC / ST Students Profile Registration on MPTAAS Portal 

    यद्यपि यह एक सतत प्रक्रिया रहेगी तथापि वर्तमान में योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों का एक बार (One-time) पंजीयन एक निश्चित समय सीमा में करना रहेगा. ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ हो चूका है.

    हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण के समय हितग्राही को निम्नानुसार प्रमुख जानकारी की आवश्यकता होगी-

    • डिजिटल जाति प्रमाण पत्र 
    • छात्र की समग्र आई डी एवं परिवार की समग्र आई डी 
    • आधार नम्बर 

    समग्र परिवार आईडी एवं समग्र सदस्य आईडी  - हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण के समय आवेदक को स्वयं की samagra परिवार आई डी एवं samagra सदस्य आई डी की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से करना होगी.

    डिजिटल जाति प्रमाण-पत्र  - आवेदक के पास ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल / लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से जारी डिजिटल हस्ताक्षरित जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है. हितग्राही के पास ई-डिस्ट्रिक्ट का डिजिटल हस्ताक्षरित जाति प्रमाण-पत्र होने की स्थिति में प्रोफाइल पंजीकरण के समय किसी भी प्रकार के दस्तावेज/ हार्डकॉपी की आवश्यकता नहीं होगी तथा हितग्राही के जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन अपने आप हो जाएगा।

    आधार नंबर -  ‘हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण’के लिए आधार नम्बर अनिवार्य है, आवेदक का आधार नंबर आधारित OTP या बायोमेट्रिक सत्यापन होगा. यदि आधार जानकारी में मोबाइल नम्बर पंजीकृत है तो OTP के माध्यम से अथवा मोबाइल नम्बर दर्ज न  होने पर बायोमेट्रिक सत्यापन होगा.  

    विशेष -

    प्रोफाइल पंजीयन हेतु विद्यार्थी समग्र आई डी, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र एवं आधार में जानकारी समान होनी चाहिए 

    आवेदक के आधार में सही नाम (हिन्दी एवं अंग्रेजी) एवं पूर्ण जन्मतिथि (दिन/महीना/वर्ष प्रारुप में जैसे 25/03/1982) होना आवश्यक है.

    MPTAAS प्रोफाइल पंजीयन के लिए कहाँ जाएँ ? 

    यह पंजीयन हितग्राही द्वारा स्वयं, इन्टरनेट कीओस्क यथा एमपी ऑनलाइन (MPOnline) / लोक सेवा केंद्र (LSK) / नागरिक सुविधा केंद्र (CSC) अथवा विभागीय अधिकारियों के माध्यम से किया जा सकेगा।

    ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए MPOnline कीओस्क / लोक सेवा केंद्र (LSK) / नागरिक सुविधा केंद्र (CSC)  पर जाने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखें -

    • अपना आधार कार्ड (नम्बर) साथ लेकर जाए.
    • डिजिटल प्रमाण-पत्र साथ लेकर जाए 
    • अपनी समग्र आई डी और समग्र  परिवार आई डी तथा 
    • आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल साथ लेकर जाए. 
    छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं के लाभ के लिए हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण - हितग्राही प्रोफाइल पंजीयन के लिए आपको MPTAAS पोर्टल पर जाना होगा. हितग्राही प्रोफाइल पंजीयन हेतु MPTAAS पोर्टल पर जाने की लिंक आगे दी जा रही है. हितग्राही प्रोफाइल पंजीयन के पूर्व कृपया आगे दी जा रही जानकारी ध्यान से पढ़िए 

    MPTAAS पोर्टल पर जाने पर चित्र अनुसार लॉग इन पेज प्रदर्शित होगा, यहाँ आपको 'नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण' पर क्लिक करना है.

    Profile Registration छात्रवृत्ति हेतु हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण की जानकारी

    हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण के लिए 6 भाग में जानकारी  होगी -

    Profile Registration छात्रवृत्ति हेतु हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण की जानकारी

    1. व्यक्तिगत विवरण 
    - व्यक्तिगत विवरण के अंतर्गत आपको निम्न लिखित बिन्दुवार विवरण दर्ज करना है –

    a. आधार के अनुसार जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम एवं जेंडर 

    b. मध्यप्रदेश में मूल निवास का पता स्क्रीन में दर्शाए कालम अनुसार दर्ज करना है.

    c. अन्य जानकारी जैसे मोबाइल नम्बर, ईमेल आई डी (कृपया अपना चालू मोबाइल नम्बर और ईमेल ही दर्ज करे), वैवाहिक स्थिति एवं जीवन साथी का नाम आदि जानकारी दर्ज करें.

    d. MP E-District Portal द्वारा जारी डिजिटल जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक एवं जारी करने का दिनांक दर्ज करना है.

    उपरोक्त जानकारी दर्ज करने के बाद ‘सुरक्षित करें एवं आगे बढ़े’ पर क्लिक कीजिए.

    2. जाति एवं समग्र - व्यक्तिगत विवरण save करने के बाद जाति एवं समग्र पेज शो होगा, यहाँ आपके द्वारा दर्ज जाति प्रमाण पत्र के अनुसार जाति प्रमाण पत्र की जानकारी स्वतः ही प्रदर्शित होगी. 

    Profile Registration छात्रवृत्ति हेतु हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण की जानकारी

    यदि यह जानकारी सही है तो जाति सम्बन्धी जानकारी के लिए घोषणा चेक बॉक्स पर टिक कर ‘सुरक्षित करें एवं आगे बढ़े’ पर क्लिक करें.

    ‘सुरक्षित करें एवं आगे बढ़े’ पर क्लिक करने पर आने वाले पेज पर समग्र आई डी एवं समग्र परिवार आई डी दर्ज कर ‘समग्र विवरण प्राप्त करे’ पर क्लिक करें.

    Profile Registration छात्रवृत्ति हेतु हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण की जानकारी

    ‘समग्र विवरण प्राप्त करे’ पर क्लिक करने पर दर्ज समग्र आई डी एवं परिवार आई डी के आधार पर जानकारी प्रदर्शित होगी, 
    यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. यदि जानकारी सही है तो दी गई घोषणा पढ़कर घोषणा सम्बन्धी बॉक्स पर टिक कर ‘सुरक्षित करें एवं आगे बढ़े’ पर क्लिक करना है.

    3. आय घोषणा – जाति एवं समग्र की जानकारी सुरक्षित करने के बाद आय घोषणा पेज शो होगानिर्धरित प्रारूप में सम्बन्धित जानकारी दर्ज करना है और ‘जमा करें’ पर क्लिक करना है.

    सबमिट करने पर आय सम्बन्धी स्व प्रमाणित घोषणा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसे आप पीडीएफ के रूप में Save कर सकते हैं. इसके बाद ‘सुरक्षित करें एवं आगे बढ़े’ पर क्लिक क्लिक कीजिए.

    4. मूल निवासी घोषणा – यहाँ आपको निर्धारित जानकारियां दर्ज कर जमा करें बटन पर क्लिक करना है. स्थानीय निवासी हेतु स्व प्रमाणित घोषणा पत्र प्रदर्शित होगा (इसे आप पीडीएफ के रूप में save कर सकते हैं) यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.कोई जानकारी त्रुटिपूर्ण होने पर ‘संशोधित करें’ पर क्लिक कर सुधार कर सकते हैं. इसके बाद ‘सुरक्षित करें एवं आगे बढ़े’ पर क्लिक करें. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.

    5. प्रोफाइल समीक्षा - मूल निवासी घोषणा की जानकारी सबमिट करने के बाद ‘प्रोफाइल समीक्षा’ पेज प्रदर्शित होगा, इस पेज पर पहले दर्ज जानकारी प्रदर्शित होगी, यदि कोई जानकारी गलत है तो ‘वापस जाये’ के माध्यम से सम्बन्धित जानकारी में सुधार किया जा सकेगा.

    प्रोफाइल समीक्षा पेज पर अंत में आपको यूजर लॉग इन विवरण के अंतर्गत लॉग इन के लिए पासवर्ड क्रियेट कर दर्ज करना है. घोषण पर टिक कर सबमिट करें पर क्लिक करना है.

    Profile Registration छात्रवृत्ति हेतु हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण की जानकारी

    6. प्रिंट पावती
     – सबमिट बटन पर क्लिक करने पर प्रिंट पावती पेज प्रदर्शित होगा, यहाँ आपकी यूजर आई डी तथा MPTAAS पर लॉग इन करने तथा आधार eKYC सम्बन्धी सूचना प्रदर्शित होगी. 
    यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. अपनी यूजर आई डी नोट कर लीजिए तथा पेज पर प्रदर्शित Login बटन पर क्लिक कीजिए.

    Profile Registration छात्रवृत्ति हेतु हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण की जानकारी

    आधार eKYC की प्रोसेस
     – अपनी यूजर आई डी एवं बनाए गए पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद eKYC पेज प्रदर्शित होगा, यहाँ आपको आधार नम्बर या आधार वर्चुअल आई डी तथा दिया केप्थ्चा कोड दर्ज कर OTP या बायोमेट्रिक आप्शन के मधयम से आधार eKYC पूर्ण करना है.

    Profile Registration छात्रवृत्ति हेतु हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण की जानकारी

    आधार eKYC सफलता पूर्वक पूर्ण करने के बाद हितग्राही डेशबोर्ड प्रदर्शित होगा, जहाँ आप छात्रवृत्ति (Scholarship) आप्शन के माध्यम से आप छात्रवृत्ति सम्बन्धी आवेदन दर्ज कर सकेंगे.

    Profile Registration छात्रवृत्ति हेतु हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण की जानकारी
    छात्रवृत्ति हेतु हितग्राही प्रोफाइल पंजीयन लिंक - 

    डिजिटल जाति प्रमाण-पत्र अब 3 दिन में 

    आपको Digital जाति प्रमाण पत्र बनवाना है और यदि आपके पास पूर्व में जारी हस्तलिखित मैंन्युअल जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध है तो अब आपको Digital जाति प्रमाण पत्र के लिए अधिक समय इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आपको मात्र 03 दिवस में Digital जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा.
    • डिजिटल जाति प्रमाण - पत्र 03 दिन में कैसे प्राप्त करें जानने के लिए "यहाँ-क्लिक" कीजिए. 

    >NEW  #MP_Teachers_Recruitment

    *नियमित शिक्षकों की होगी भर्ती*

    मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा *शिक्षक भर्ती  प्रक्रिया* जारी, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए PEB (Professional Examination Board) द्वारा आयोजित की जाएगी ऑनलाइन पात्रता परीक्षा.

    उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षक के लिए विषयवार पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि प्राथमिक शिक्षक नियोजन के लिए कामन एंट्रेन्स पात्रता परीक्षा होगी।


    MP Education Gyan  की यह जानकारी आपको उपयोगी लगे तो कृपया इसे facebook, Whatsapp आदि के माध्यम से अपने friends को Share जरूर कीजिए।

    Thursday, 16 February 2023

    Gradation List : उच्च माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक ग्रेडेशन लिस्ट यहाँ देखिये

    February 16, 2023 1

     



    Uchch Madhyamik Shikshak, Madhyamik Shikshak & Prathmik Shikshak Gradation List 


    Adhyapak Samvarg Seniority List : MP Education Portal 2.0 पर Adhyapak Samvarg Gradation List कैसे देखें? 

    Adhyapak Samvarg Gradation List : अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठता सूचियों के MP Education Portal 2.0 पर प्रकाशन सम्बन्धी निर्देश लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश द्वारा दिए गए थे. DPI द्वारा जारी निर्देश अनुसार दिनांक 01/04/2022 की स्थिति में अध्यापक संवर्ग की निकायवार वरिष्ठता सूचियों का Digital रूप में MP Education Portal पर प्रकाशन किया जाएगा.


    MP Education Portal 2.0 पर Adhyapak Samvarg Gradation List

    Adhyapak Samvarg Seniority List के Digitization  के लिए  MP Education Portal 2.0 पर ‘वरिष्ठता सूची प्रबंधन प्रणाली’ विकसित की गई है. MP Education Gyan Deep की इस पोस्ट में MP Education Portal 2.0 पर Adhyapak Samvarg Gradation List (Provisinal List) देखने की Direct Link व जानकारी दी जा रही है. आशा है यह जानकरी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी. 

    Uchch Madhyamik Shikshak Gradation List 

    उच्च माध्यमिक शिक्षक वरीयता सूची (अंतरिम सूची) दिनांक 01/04/2022 की स्थिति में 

    लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षकों की अंतरिम वरीयता सूची दिनांक 01/04/2022 की स्थिति में अपलोड की गई है, उच्च माध्यमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची आप नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं –



    Madhyamik Shikshak Gradation List 
    माध्यमिक शिक्षक वरीयता सूची (अंतरिम सूची) दिनांक 01/04/2022 की स्थिति में 

    लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत माध्यमिक शिक्षकों की अंतरिम वरीयता सूची दिनांक 01/04/2022 की स्थिति में संभाग वार अपलोड की गई है, माध्यमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची आप नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं –

    Bhopal Division Madhymik Shikshak Gradations List (Provisinal) 
    भोपाल संभाग माध्यमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    Narmadapuram Division Madhymik Shikshak Gradations List (Provisinal) 
    नर्मदापुरम संभाग माध्यमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    Sagar Division Madhymik Shikshak Gradations List (Provisinal) 
    सागर संभाग माध्यमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    Indore Division Madhymik Shikshak Gradations List (Provisinal) 
    इंदौर संभाग माध्यमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    नोट – अन्य संभागों की वरीयता सूची अपलोड होने पर लिंक share की जाएगी.

    Prathmik Shikshak Gradation List 
    प्राथमिक शिक्षक वरीयता सूची (अंतरिम सूची) दिनांक 01/04/2022 की स्थिति में 

    लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों की अंतरिम वरीयता सूचियां जिलेवार अपलोड की गई है, आप आगे दी जा रही लिंक से जिलेवार प्राथमिक शिक्षकों की अंतरिम वरीयता सूची डाउनलोड कर सकते हैं –

    District Sheopur Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला श्योपुर  प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    District Jabalpur Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला जबलपुर प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    District Bhopal Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला भोपाल प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    District Raisen Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला रायसेन प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    District Singrauli Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला सिंगरौली प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    District Chhatrapur Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला छतरपुर प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    District Rajgarh Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला राजगढ़ प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    District Ratlam Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला रतलाम प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    District Datia Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला दतिया प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    District Sehore Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला सीहोर प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    New - Sidhi Sehore Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला सीधी प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    New - District Vidisha Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला विदिशा प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    New - District Narmadapuram Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला नर्मदापुरम प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए. 

    New - District Neemuch Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला नीमच प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    New - District Khargone Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला खरगोन प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    New - District Satna Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला सतना प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    New - District Balaghat Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला बालाघाट प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    New - District Agar Malwa Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला आगर मालवा प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    New - District Khandwa Prathmik Shikshak Gradation List

    जिला खण्डवा प्राथमिक शिक्षक अंतरिम वरीयता सूची  Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    Culture

    LightBlog