ads

Monday, 24 February 2020

श्रमोदय विद्यालय प्रवेश : पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में सत्र 2020-21 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ.



श्रमोदय विद्यालय प्रवेश - आप जानेंगे श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के बारे में -

श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 

Shramoday Vidhyalaya Exam Date

Online Application for Shramoday Vidhyalaya

How to apply shramodaya School?

Shramodaya Exam Admit Card.Shramodaya School Prawesh

परीक्षा हेतु Mock Test पेपर
APPLICATION FORM FOR ENTRANCE TEST SESSION 2020-21 For PT. DEENDAYAL UPADHYAY SHRAMODAYA (RESIDENTIAL) VIDHAYALAYA (ENGLISH/HINDI MEDIUM)
श्रमोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए  कक्षा 6 वी, 7 वी, 8 वी, 9 वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा सम्बन्धी निर्देश  जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी पोस्ट में आगे दी गई है. 


➤श्रमोदय विद्यालय  में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय  में  प्रवेश परीक्षा 2020 की  प्रवेश प्रक्रिया का तथा परीक्षा कार्यक्रम श्रमोदय विद्यालय संचालन समिति द्वारा जारी किया गया है.

Shramodaya Vidyalay Entrance Exam


मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण  मण्डल द्वारा श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास करने के उद्देश्य से श्रमोदय आवासीय विद्यालयों की स्थापना कि गई है. इन विद्यालयों का पाठ्यक्रम सीबीएसई अनुसार रखा गया है, शिक्षा का माध्यम हिन्दी/अंग्रेजी होगा. श्रमोदय विद्यालयों में न सिर्फ शिक्षा वरन खेलों तथा सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने  हेतु पर्याप्त अवसर तथा संसाधन छात्रों को उपलब्ध कराए जाते हैं. प्रदेश के चार बड़े नगरों भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है. इन विद्यालयों में जुलाई, 2018  से शैक्षणिक कार्य प्रारंभ किया गया है. प्रत्येक श्रमोदय विद्यालय में कक्षा 6 टी से 12 वी तक की शिक्षा प्रदान की जाएगी. विद्यालय पुर्णतः आवासीय होगा, जिसमें छात्र-छात्राओं के छात्रावास के लिए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ के लिए आवास की व्यवस्था, बच्चों के शारीरिक विकास के लिए उच्च स्तरीय खेल परिसर, जिसमें खेल मैदान, बास्केट बाल कोर्ट एवं बेडमिन्टन कोर्ट आदि भी होंगे. 


श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश 

श्रमोदय विद्यालय में प्रथम वर्ष में कक्षा 6 टी, 7 वी, 8 वी तथा 9 वी में प्रवेश होगा. प्रत्येक कक्षा के चार सेक्शन होंगें, प्रत्येक सेक्शन में 40 छात्र-छात्राएं होंगे. इस प्रकार प्रथम वर्ष में प्रत्येक विद्यालय में छात्र/छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा. मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण  मण्डल द्वारा लगभग 25 लाख निर्माण श्रमिकों का पंजीयन कर परिचय पत्र जारी किए गए हैं, इन पंजीकृत श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियाँ इन विद्यालयों में प्रवेश ले सकते हैं.



श्रमोदय विद्यालय पोर्टल पर जानकारी के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर में  प्रवेश परीक्षा  मेरिट के आधार पर सत्र 2020-21 में कक्षा 6 वी, कक्षा 7वी, 8 वी एवं 9 वी  में  प्रवेश दिया जाएगा. 

प्रवेश हेतु आयु सीमा – शैक्षणिक सत्र 2020-21 में श्रमोदय विद्यालय में कक्षा 6 वी, कक्षा 7 वी, कक्षा 8 वी एवं कक्षा 9 वी में प्रवेश हेतु Students हेतु आयु सीमा निर्धारित की गई है, आयु सम्बन्धी यह शर्त अनुसूचित जातियों / अनुसूचित जनजातियों सहित सभी वर्गों के अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागु होगी. विभिन्न कक्षाओं के लिए आयु  निम्नानुसार होना चाहिए -

क्रमांक
Class
कक्षा
Age
आयु
1
6th
11 – 12  
2
7th
12 – 13  
3
8th
13 - 14 
4
9th
14 – 15  
    पात्रता - चयन परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी उस जिले, जिससे सम्बन्धित श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है/चाहती है की किसी सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों / अन्य मान्यता प्राप्त अथवा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालय अथवा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान से योग्यता प्रमाणपत्र "बी" सहित पूर्ण शिक्षा सत्र 2019-20 के दौरान कक्षा 5 वी, 6 टी, 7 वी, 8 वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए।

    श्रमोदय विद्यालय पोर्टल पर सूचना के अनुसार ऐसे Student जिन्होने 15 सितम्बतर 2019 से पहले कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं, 8वीं कक्षा में प्रवेश नही लिया है, वह आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।

    श्रमोदय विद्यालय भोपाल 
    Shramodaya Vidyalaya Bhopal 
    Village - Mugaliyachhap
    Tahsil - Huzur
    Block - Fanda

    (श्रमोदय विद्यालय, भोपाल तहसील Huzur, ब्लॉक  Fanda के अंतर्गत Mugaliyachhap गाँव में स्थित है.)

    श्रमोदय विद्यालय भोपाल  में भोपाल संभाग के जिलों (भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़ एवं सीहोर), होशंगाबाद संभाग के जिलों (होशंगाबाद, हरदा एवं  बैतूल), एवं सागर संभाग के जिलों (सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़ एवं पन्ना) के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानें प्रवेश हेतु पात्र होगी. 

    • श्रमोदय विद्यालय ग्वालियर  
    श्रमोदय विद्यालय ग्वालियर  में ग्वालियर संभाग के जिलों (शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर एवं ग्वालियर) एवं चंबल  संभाग के जिलों (श्योपुर, भिण्ड एवं मुरैना) के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानें प्रवेश हेतु पात्र होगी. 

    • श्रमोदय विद्यालय इंदौर   

    श्रमोदय विद्यालय इंदौर  में इंदौर संभाग के जिलों (इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खण्डवा एवं खरगोन) एवं उज्जैन संभाग के जिलों (उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, देवास एवं आगर मालवा) के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानें प्रवेश हेतु पात्र होगी. 
    • श्रमोदय विद्यालय जबलपुर  
    श्रमोदय विद्यालय जबलपुर में जबलपुर संभाग के जिलों (जबलपुर, कटनी, छिन्दवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर एवं डिंडोरी), शहडोल संभाग के जिलों (शहडोल, अनुपपुर एवं उमरिया), एवं रीवा संभाग के जिलों (रीवा, सतना, सीधी एवं सिंगरौली) के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानें प्रवेश हेतु पात्र होगी. (श्रमोदय विद्यालय जबलपुर मंगेली में स्थित है.)

    श्रमोदय विद्यालय में चयन प्रक्रिया 

    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं, श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - अभी जानकारी उपलब्ध नहीं. 
      Model Mock Test Question Paper - श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु मॉडल क्वेश्चन पेपर (Mock Test) भी जारी किए गए है, विद्यार्थी अपनी प्रवेश कक्षा अनुसार नीचे दी जा रही link से डाउनलोड कर सकते हैं -



      विगत वर्ष की चयन प्रक्रिया- श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा. प्रवेश परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञानं तथा सामाजिक विज्ञान / पर्यावरण अध्ययन विषयों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी. पूर्णांक 100 अंकों का होगा जिसका विषयवार अंक विभाजन इस प्रकार रहेगा –

      विषयवार अंक विभाजन इस प्रकार रहेगा –
      क्र.
      विषय का नाम
      प्रश्न संख्या
      निर्धारित अंक
      परीक्षा अवधि
      1
      हिन्दी
      15
      15




      02 घंटे
      2
      अंग्रेजी
      15
      15
      3
      गणित
      15
      15
      4
      सामाजिक विज्ञान / पर्यावरण अध्ययन
      15
      15
      5
      विज्ञान
      15
      15
      6
      एप्टिट्यूड टेस्ट
      25
      25
      योग
      100
      100


      ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
      श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन – श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीकृत (ऑनलाइन रजिस्टर्ड) निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियाँ ही पात्र होंगे, ऑनलाइन आवेदन से पूर्व आवेदक को श्रमोदय पोर्टल पर स्वयं की बेसिक जानकारियां दर्ज करनी होगी. इसके बाद पोर्टल से आवेदक को लॉग इन आई डी व पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसका प्रयोग कर आवेदक लॉग इन कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.
      श्रमोदय पोर्टल से लॉग इन आई डी तथा पासवर्ड प्राप्त करने हेतु आपको अपना श्रमिक पंजीयन क्रमांक / कर्मकार मण्डल से प्राप्त रजिस्ट्रेशन नम्बर (यह पंजीयन क्रमांक आपको अपने कर्मकार मंडल परिचय पत्र में मिल जाएगा). जैसे MGXXXXXX इस क्रमांक को आपको आगे दी जा रही लिंक से ओपन होने वाले पेज पर Portal Unique Code के रूप में निर्धारित बॉक्स में दर्ज कर Search पर क्लिक करना है. सर्च पर क्लिक करने पर Card Holder’s Name के साथ Select Applicant’s का आप्शन मिलेगा. आवेदक का चयन कर आवेदक का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि तथा मोबाइल नम्बर प्रविष्ट कर दी बॉक्स में कोड दर्ज कर Register पर क्लिक करना है.
      श्रमोदय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त होने वाली लॉग इन आई डी व पासवर्ड से ऑनलाइन आवेदन हेतु श्रमोदय विद्यालय की वेबसाइट पर जाने के लिए निचे  दी लिंक पर क्लिक कीजिए - (लॉग इन के बाद Register Student पर क्लिक कर आवेदन कर सकेंगे)

        Admit Card : प्रवेश पत्र - श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र उपलब्ध होने पर MP Education Gyan  द्वारा पोस्ट को अपडेट कर जानकारी दी जाएगी.

        MP Education Gyan पर विजिट करने के लिए थैंक्स, यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो कृपया इसे facebook एवं whatsapp के माध्यम से share जरूर कीजिए।
        MPEducationGyan.blogspot.com

        External link (Cheap Drones under 50)


        https://www.folkd.com/detail/%2Fwww.groupsocean.com

        https://jamaliraja.tumblr.com/post/644554679505797120/best-drones-under-100-best-budget-drones-review

        https://jamaliraja.tumblr.com/post/644554853800116224/how-small-drones-with-cameras-work-for-beginners

        https://jamaliraja.tumblr.com/post/644554956484050945/best-drones-under-100-dollars-cheap-drones-even

        https://mpeducationgyan.blogspot.com/2021/03/%20Best%20Drones%20under%20100%20.html

        https://fivemakingmoneyideas.blogspot.com/

        https://besthdmovies7.blogspot.com/2019/12/kathanayagan-2017-hindi-dubbed-720p.html

        https://cms.e.jimdo.com/app/s0868a9b4a0160fe4/p94f283c1d9cf2731?cmsEdit=1

        https://basharraja87.wixsite.com/mysite/post/small-drones-with-cameras

        https://basharraja87.wixsite.com/mysite/post/best-drones-for-kids-2021-drones-for-kids-top-stunning-drones

        https://ok.ru/dk?cmd=logExternal&st.cmd=logExternal&st.sig=PfZVHKnvQ48ymkngu8oIHj5ILzElcT3iU-q5pkMU3DZl_NTeO5N1pbJKJfaMtxsz&st.link=https%3A%2F%2Fwww.groupsocean.com%2Fbest-drones-under-100-dollars%2F&st.name=externalLinkRedirect&st.tid=152559585298561&st._aid=Unknown_openLink

        https://mix.com/!M2YwYjg2:best-drones-under-100-dollars-cheap-drones-even-best-for-kids-best-drones-under

        https://www.pinterest.com/pin/546976317251537289

        https://www.reddit.com/r/drones/comments/lwnzf0/best_drones_under_100_dollars_cheap_drones_even/?

        No comments:

        Post a Comment

        Culture

        LightBlog