ads

Monday, 24 February 2020

New Result Data Sheet 2020 : जानिए कक्षा 9th एवं 11th वी के वार्षिक 2020 रिजल्ट तैयार करने हेतु ms exel Formula के आधार पर निर्मित Result Data Sheet के बारे में और डाउनलोड कीजिए.

DPI final result sheet



New Updated RESULT SHEET 2019-20
Final Exam Result Data Sheet For 9 th & 11 th Annual Exam & Supply. Exam Result Data Sheet : जानिए कक्षा 9th एवं 11th  के  वार्षिक एवं पूरक परीक्षा रिजल्ट तैयार करने हेतु  ms exel Formula के आधार पर निर्मित  Result Data Sheet के बारे में और डाउनलोड कीजिए श्री संतोष कुमार सूर्यवंशी अध्‍यापक शासकीय कन्‍या शिक्षा परिसर जुन्‍नारदेव जिला छिन्‍दवाडा द्वारा तैयार की गई तथा शीट पर गणना सम्बन्धी नियमों का परिक्षण Shri GHANSHYAM MAHATKAR  VARISHTH ADHYAPAK (PHYSICS) द्वरा किया गया है.

Result Data Sheet. इन शीट्स की डाउनलोड लिंक पोस्ट में दी गई है।

साथियों नमस्कार

हमारा “मिशन ज्ञान दीप” आप सभी के सहयोग से सफल हो रहा है. हम जो जानकारियां आपको देते है, उसमें कई साथियों का प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष योगदान रहता है. इसमें Gyan Deep केवल एक माध्यम बनता है, भिन्न-भिन्न स्त्रोतों से प्राप्त जानकारियों को आप तक पहुँचाने का. हमारा प्रयास रहता है कि शिक्षा सम्बन्धी उपयोगी जानकारियों के साथ हम आपको कुछ तकनीकी जानकारियां भी दे, आज हम आपको इसी प्रकार की जानकारी Share कर रहें हैं. यह जानकारी कक्षा 9 वी एवं 11 वी की लोकल एग्जाम  रिजल्ट शीट के विषय मे है, Gyan Deep को श्री संतोष कुमार सूर्यवंशी अध्‍यापक शासकीय कन्‍या शिक्षा परिसर जुन्‍नारदेव जिला छिन्‍दवाडा द्वारा तैयार की गई यह Result Sheet श्री घनश्याम महतकर, वरि. अध्यापक शा.उ. मा.वि. नाहिया जिला बैतूल  द्वारा उपलब्ध कराई गई है। Gyan Deep श्री सूर्यवंशी  सर एवं श्री महतकर सर का आभारी रहेगा। आशा है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। Result Sheet Download करने से पूर्व कृपया पूरी जानकारी को पढ़िए।

वार्षिक परीक्षा हेतु RESULT SHEET 2020
अब एक ही फाइल में समस्त विषयों का समावेश, हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम, नेत्रहीन व मूक बधिर छात्रों का परीक्षा परिणाम, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक परीक्षा परिणाम, गोशवारा नोटिस बोर्ड सूची, पूरक प्राप्त छात्रों की सूची, Top 10 छात्रों की सूची, अंकसूची में छात्रों की फोटो एवं पूरक परीक्षा फल, जन्मतिथि शब्दों में कुल प्राप्तांक शब्दों में, विशेष में DISTN, GRACE, SUPPL, FAIL इत्यादि का नवाचार किया है श्री संतोष कुमार सूर्यवंशी, अध्यापक शासकीय कन्या शिक्षा परिसर जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा ने और इन शीटों पर गणना संबंधी नियमों का परीक्षण किया है श्री घनश्याम महतकर वरिष्ठ अध्यापक शासकीय उमावि नाहिया जिला बैतुल ने । श्री सूर्यवंशी अध्यापक ने यह परीक्षा फल फाइल मध्य प्रदेश में संचालित समस्त विषयों को ध्यान में रखते हुए बनाया है । इससे शिक्षकों का श्रम व समय बचेगा, इस समय का उपयोग शिक्षक शैक्षणिक कार्य में करेंगे जिससे छात्रों को लाभ होगा । रिजल्ट शीट रमसा के विमर्श पोर्टल पर भी उपलब्ध है, जिसे प्राचार्य लॉगिन से डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी जानकारी पोस्ट में आगे दी गई है।


Result Data Sheet एवं गोषवारा तैयार करने हेतु निर्देश -

यह परीक्षाफल फाइल Windows 10/7 में सही फोण्ट में ओपन होगी यह Microsoft Office Professional Plus 2007 में तैयार की गई है । इसे Microsoft Office Professional Plus के किसी भी वर्जन में ओपन कर सकते है। अन्य MS Office जैसे MS Office 2003 में ओपन करने से कार्य करने एवं फोण्ट की समस्या उत्पन्न होगी 
‌ ‌

वर्किंग प्रोसेस

किसी भी शीट से कोई भी रो या कॉलम को डिलीट न करें। SCH_DATA  व STU_DATA में प्रविष्टियाँ करने के बाद सभी शीट में दी गई Show Button पर क्लिक करने पर DATA Show होगा। सभी छात्रों की फोटो इन्सर्ट करने के लिए PHOTO Sheet Cell address F6 को सिलेक्ट करके Insert Photo Button पर क्लिक करने पर ब्राउजर ओपन होगा वहाँ से समस्त छात्रों की फोटो सिलेक्ट करे और ओपन पर क्लिक करने पर जितनी फोटो सिलेक्ट करेंगे सभी फोटो क्रमश: इन्सर्ट हो जावेगी। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.


EXAM DATA, QR RESULT, HR RESULT, AR RESULT, NOTICE BOARD, SUPPL_LIST WATC_DATA Show Button पर क्लिक करने पर DATA Show होगा।


माध्यम

यह परीक्षाफल हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में तैयार किया गया है, माध्यमवार शीट को Rename कर सकते है। माध्यम चुनने पर समस्त जानकारियाँ माध्यम अनुसार स्वतः परिवर्तित हो जावेगी। माध्यम परिवर्तित करने पर विषय का चयन पुन: करना होगा अन्यथा माध्यम अनुसार विषय परिवर्तित नहीं होंगे। 


Result Entry को आसान बनाने के लिए  Exel Formula आधारित इस Result Data Sheet का प्रयोग के सम्बंध में निम्न बातों का ध्यान रखें -

Final Result Data Sheet for 9th/11th
रिजल्ट शीट में कुल 22 शीट हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है –
1. SCH_DATA       12. Q_SUM
2. STU_DATA        13. H_SUM
3. PHOTO             14. P_SUM
4. EXAM_DATA    15. A_SUM
5. ADMIT_CARD  16. N_BOARD
6. M_RESULT        17. SUP_LIST
7. Q_RESULT        18. TOP10
8. H_RESULT        19. MARKSHEET
9. P_RESULT         20. TC_DATA
10. A_RESULT       21. TC
11. M_SUM           22. BLANK

इन SHEETS में से SCH_DATA, STU_DATA, PHOTO, EXAM_DATA में स्कूल तथा विद्यार्थी से सामान्य जानकारी, परीक्षाओं के प्राप्तांक आदि की प्रविष्टि करना है तथा आवश्यक होने पर ADMIT_CARD और TC_DATA में प्रविष्टि करना है, शेष शीट उपरोक्त जानकारी के आधार पर तैयार हो जाएगी. 

SCH DATA SHEET
आपके विद्यालय में जितने विषय संचालित हैं उन्हें क्रमानुसार ड्रापडाउन मेनु से चयन करे शेष सेल के विषय को डिलिट कर दें अथार्त प्रथम भाषा में हिन्दी विशिष्ट है पर उर्दू, अंग्रेजी व संस्कृत नहीं है तो उर्दू, अंग्रेजी व संस्कृत के सेल को ब्लेन्क करे देवें।

STU DATA SHEET
(किसी अन्य फाइल या शीट से किसी भी प्रकार का डाटा कॉपी पेस्ट करे। आवश्यक हो तो पेस्ट स्पेशल वेल्यू का उपयोग करें।)
1. शीट में सर्वप्रथम सरल क्रमांक प्रविष्ट करे
2. कक्षा वाले कॉलम में विद्यार्थी की कक्षा को चुनें।
3. अनुक्रमांक वाले कॉलम में विद्यार्थी का 12 अंकों का अनुक्रमांक प्रविष्ट करें।
4. प्रवेश क्रमांक वाले कॉलम में विद्यार्थी का प्रवेश क्रमांक प्रविष्ट करें।
5. नामांकन क्रमांक वाले कॉलम में विद्यार्थी का नामांकन क्रमांक प्रविष्ट करें।
6. विद्यार्थी का नाम वाले कॉलम में विद्यार्थी का नाम प्रविष्ट करें।
7. पिता का नाम वाले कॉलम में विद्यार्थी के पिता का नाम प्रविष्ट करें।
8. माता का नाम वाले कॉलम में विद्यार्थी की माता का नाम प्रविष्ट करें।
9. जन्मतिथि वाले कॉलम में DD/MM/YYYY या DD-MM-YYYY वाले फार्मेट में प्रविष्ट करें।
10. लिंग वाले कॉलम में विद्यार्थी का GENDER चुने टाइप न करें।
11. श्रेणी वाले कॉलम में विद्यार्थी का जाति संवर्ग चुनें टाइप न करें।
12. वर्ग वाले कॉलम में विद्यार्थी की कक्षा का SECTION चुनें टाइप न करें।
13. P/V वाले कॉलम में सामान्य विषयों के सभी विद्यार्थियों का कोड P व्यावसायिक ट्रेड चुनने वाले छात्रों का कोड V दर्ज करें।
14. नेत्रहीन/मूक-बधिर वाले कॉलम में नेत्रहीन/मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए YES दर्ज करें अन्यथा NO दर्ज करें।
15. संकाय कोड वाले कॉलम में विद्यार्थी द्वारा लिये गये संकाय का कोड चुनें टाइप न करें।
16. प्रथम भाषा (विशिष्ट), द्वितीय भाषा (सामान्य), प्रथम अनिवार्य विषय, द्वितीय अनिवार्य विषय, तृतीय अनिवार्य विषय, व्यावसायिक विषय तथा अतिरिक्त विषय वाले कॉलम में भाषा / विषय का कोड चुनें टाइप न करें।


EXAM DATA SHEET

(किसी अन्य फाइल या शीट से किसी भी प्रकार का डाटा कॉपी पेस्ट न करे आवश्यक हो तो पेस्ट स्पेशल वेल्यू का उपयोग करें।)

जिन विषयों में प्रोजेक्ट कार्य हो उन्हीं विषयों में प्रोजेक्ट के अंक प्रविष्ट किया जावे अन्यथा उस कॉलम को रिक्त रहने दे।

भाषाओं तथा विषय सैद्धांतिक भाग में 100 अथवा 80 में से अंक प्रविष्ट करें। प्रोजेक्ट कार्य हो तो 20 मे से अंक प्रविष्ट करें अथवा प्रायोगिक भाग में प्रायोगिक के पूर्णांक अनुसार अंक प्रविष्ट करें।

आगे की शीट्स पर कोई प्रविष्टि नहीं करना है, पूर्व SHEET पर दर्ज  डाटा के आधार पर जानकारी तैयार हो जाएगी.

MARKSHEET
इस शीट पर आपको सभी विद्यार्थियों की  अंकसूची एक साथ तैयार हो जाएगी।

NOTICE BOARD
इस शीट पर एक सूची तैयार हो जाएगी जिसमें विद्यार्थियों की जानकारी के साथ उनका रिजल्ट प्रदर्शित होगा। सूची में विद्यार्थियों के Roll Number, Student's Name/Father's Name, Gender, Caste, Obtain Marks, Present, Result, Supplementary Subject एवं Rank शो होगी। इस सूची को आप रिजल्ट बोर्ड पर प्रदर्शित कर सकते हैं।
यह परीक्षाफल शीट श्री संतोष कुमार सूर्यवंशी अध्‍यापक शासकीय कन्‍या शिक्षा परिसर जुन्‍नारदेव जिला छिन्‍दवाडा द्वारा तैयार की गई  है | इस शीट पर गणना संबंधी नियमों का परीक्षण श्री घनश्याम महतकर, वरि. अध्यापक शा.उ. मा.वि. नाहिया जिला बैतूल द्वारा किया गया है| आप इन Result Data Sheet का प्रयोग कर कक्षा 9th एवं 11th का वार्षिक परीक्षा परिणाम आसानी से तैयार कर सकते हैं। किसी भी समस्‍या के समाधान के लिए  exfeedback14@gmail.com या dpi.localexam@gmail.com पर ई-मेल  करें  अथवा मो. नं. 8770668019 पर संपर्क करें . 

नोट - कक्षा 9 वी एवं कक्षा 11 वी का रिजल्ट तैयार करने के लिए तैयार यह Result Data Sheet आपकी सुविधा के लिए दी जा रही है, यदि इन शीट्स में किसी त्रुटि के कारण रिजल्ट में कोई त्रुटि आती है तो इसके लिए Gyan Deep जिम्मेदार नहीं रहेगा। कृपया भलीभाँति जाँच लेवे।
New Result Data Sheet for Class 9th 

New Result Data Sheet for Class 11th

विमर्श पोर्टल पर Result Sheet 
रमसा के अंतर्गत Vimarsh Portal पर भी कक्षा 9 वी एवं कक्षा 11 वी वार्षिक परीक्षा 2020 का रिजल्ट तैयार करने हेतु result sheet उपलब्ध है, विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य  लॉगिन से रिजल्ट शीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए -


      स्थानीय वार्षिक परीक्षा हेतु आवश्यक प्रपत्र
      हम यहाँ आपको स्थानीय वार्षिक परीक्षा से सम्बंधित लेखा संधारण हेतु आवश्यक प्रपत्र excel file के रूप में दे रहें है, इनमें शाला का नाम, केन्द्र क्रमांक आदि की प्रविष्टि कर प्रिंट लेकर उपयोग कर सकते हैं। इस फ़ाइल में आपको निम्न प्रपत्र मिलेंगे -
      1. प्रश्नपत्र लेखा
      2. उत्तर पुस्तिका लेखा
      3. उत्तर पुस्तिका जमा की पावती रसीद (लेखा)
      4. फॉर्म डॉकेट "क"
      5. फॉर्म डॉकेट "ख"
      6. पर्ण - प्रतिपर्ण और
      7. निरीक्षण प्रपत्र
      ये प्रपत्र श्री महतकर जी द्वारा तैयार किए गए हैं। प्रपत्र फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए -

      >>>स्थानीय वार्षिक परीक्षा हेतु प्रपत्र Download करने के लिए "यहाँ Click" कीजिए।


      No comments:

      Post a Comment

      Culture

      LightBlog